सिंघेश्वर: बिहारीगंज में हुई टैक्टर चालक हत्या कांड का खुलासा , दो गिरफ्तार
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित टैक्टर चालक शिवम शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में सोनु कुमार और रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मक्का लदे ट्रैक्टर को लूटने की नीयत से चालक शिवम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक और छीने गए दस्तावेज बरामद किए हैं।