कर्वी: शिवरामपुर के खोही के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गिरे, दोनों घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के खोही के पास गुरुवार की शाम 6:30 बजे बोलोरो की टक्कर से जीजा साले विनोद तिवारी और आशीष घायल हो गए। विनोद अपने साले आशीष को शिवरामपुर के बिहारा से सेमरिया म०प्र० बाइक से छोड़ने जा रहे थे। तभी खोही के पास यह हादसा हो गया। वहीं विनोद का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी है।