कर्वी: झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क पर शिवरामपुर खुटहा में न्यू बाबा ढाबा के सामने ट्रक की टक्कर से 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
झांसी मिर्जापुर मु० सड़क में खुटहा में न्यू बाबा ढाबा के सामने गुरुवार शुक्रवार के मध्य रात्रि 1 बजे ट्रक की टक्कर से 65 वर्षीय सरदार मानसिंह गहलोत पुत्र लक्ष्मण सिंह नि०जिला पन्ना म०प्र०की मौत हो गई।मानसिंह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ कार से प्रयागराज से पन्ना जा रहे थे,तभी शिवरामपुर के पास यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शुक्रवार की 12 बजे पीएम कराया है।