कर्वी: शिवरामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से पिता-पुत्र सहित 3 लोग गिरे, तीनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती
शिवरामपुर के पास शुक्रवार की सुबह 9 बजे बाइक नियंत्रित होने पर बाइक सवार 10 वर्षीय किशोर सहित पिता पुत्र तीन लोग घायल हो गए। कौशल किशोर निवासी जिला बांदा अपने पुत्र विक्रम सिंह और 10 वर्षी हिमालय राज्य के साथ बाइक से चित्रकूट के जानकीकुंज जा रहे थे, तभी शिवरामपुर के पास यह हादसा हो गया। वहीं तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।