कर्वी: कर्वी पुलिस ने 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 1 अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार, 5 बाइक व 1 ई-रिक्शा हुआ बरामद
कर्वी कोतवाली पुलिस ने 02 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 1 अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार किया है, उसके पास से पुलिस ने 5 अदद मोटर साइकल व 1 अदद ई-रिक्शा बरामद किया है,अभियुक्त लियाकत पुत्र बरकत अली निवासी काशीराम कॉलोनी लोढ़वारा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट का रहने वाला है।