अनूपपुर: कोतमा जैसी घटना की आशंका: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने अवैध निर्माण पर रोक, खुदाई से बना खतरनाक गड्ढा
नगर क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चल रहे अवैध निर्माण पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए खुदाई कार्य पर रोक लगा दी। निर्माण के दौरान सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया गया था, जिससे पास की बिल्डिंग गिरने की आशंका पैदा हो गई थी,बताया जा रहा है कि इसी तरह की लापरवाही के चलते बीते दिनों कोतमा में भी दुर्घटना हो चुकी है। सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचा