पन्ना: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक अनियंत्रित, जीजा-साले घायल
Panna, Panna | Aug 17, 2026 सारंग के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 19 वर्षीय करण आदिवासी और उनके 24 वर्षीय जीजा राम बाबू के रूप में हुई है, जो पन्ना जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 द्वारा दोनों को पन्ना जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।