अशोक नगर: खागल दुधराई गांव के सरपंच पर एससी-एसटी एक्ट के केस को यादव समाज ने बताया फर्जी एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
अशोकनगर जिले के खागल दुधराई गांव के सरपंच बलवीरसिंह यादव पर दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को दोपहर 1 बजे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज का आरोप है कि शिकायतकर्ता की पहचान संदिग्ध है और घटना के 23 दिन बाद मामला दर्ज किया गया।