खलीलाबाद: मगहर में सड़क हादसे के बाद पीआरवी 5264 ने दिखाई तत्परता, दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मगहर दुर्गा मंदिर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में संदीप पुत्र गुलर सैनी व उनकी पत्नी पिंकी निवासी भेली मंडी घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी 5264 तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी खलीलाबाद भेजवाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।