गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान, 14 होटलों और 6 हॉस्पिटल को जारी नोटिस, अनुपालन न होने पर हो सकती है सील की कार्रवाई
गया जिला अग्निशमन विभाग के द्वारा जिले में होटल और हॉस्पिटलों की फायर सेफ्टी ऑडिट की जा रही है।जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अग्नि सुरक्षा जांच अभियान में 14 होटल और 6 हॉस्पिटल को प्रपत्र श की नोटिस जारी की गई है।अग्नि सुरक्षा के मानक के अनुरूप अनुपालन नहीं करने पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।