भभुआ: बभनी परासिया सिवान में मिला व्यक्ति का शव, अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर की हत्या
Bhabua, Kaimur | Jun 30, 2025 बभनी परासिया सिवान में हत्या कर फेके गए एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। आज सोमवार को 9 बजे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना की गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में सिवान में पड़ा हुआ था। इस घटना का पता चलते ही आसपास के कई गांव के लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में शव का काफी पहचान कराया गया लेकिन पहचान नहीं हुआ।