महसी: हरदी थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में दो आरोपियों को लखीमपुर खीरी के ऊँच गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी के मूसेपुर निवासी गुड्डू पुत्र वारिस तथा ऊंच गांव निवासी कमाल पुत्र अकबाल को उप निरीक्षक राधेश्याम चौधरी, कांस्टेबल मुकेश मौर्या, राहुल मौर्या, धीरज यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को सीतापुर जनपद के तंबौर से एक ट्रेलर प्लाई लादकर मोतिहारी बिहार के लिए निकला था।