अरनोद: मौताणे की मांग, आगजनी व पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में कोटडी पुलिस ने एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले के दिवाला गांव में मौताणे की मांग को लेकर आगजनी, पत्थरबाजी तथा पुलिस जाप्ते पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोटड़ी थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।