पीलीबंगा: पीलीबंगा मंडी में सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाई
पीलीबंगा पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए मंडी में एक आरोपी को अदम इदखाल जमानत गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि रामेश्वर लाल एएसआई ने मय टीम आरोपी हरीश कुमार निवासी वार्ड 18 मंडी पीलीबंगा को सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित अदम इदखाल जमानत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।