बिहटा: बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से एक व्यक्ति घायल
Bihta, Patna | May 4, 2026 बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए जीआरपी की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल यात्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल यात्री की पहचान भोजपुर जिले के रहने वाले दिलीप कुमार के रूप में की जा रही है। लोगों ने बताया ट्रेन चलने के दौरान वह गिरकर घायल हो गए।