गलियाकोट: गलियाकोट पंचायत समिति में विधिक चेतना शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
मेघा विधिक चेतना शिविर का आयोजन पंचायत समिति गलियाकोट में किया गया। तहसीलदार गलियाकोट पंकज कुमार कलासुआ के साथ ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी उपस्थित हुए। प्रोबोनो राजेन्द्र पाटीदार उपस्थित रहे। तहसीलदार कलासुआ द्वारा आमजन से विभिन्न प्रकार के फौजदारी, राजस्व प्रकरणों, राजीनामा योग्य दीवानी प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा निष्पादन करने को निवेदन किया गया।