मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने सड़क बनाने वाले रोलर का चक्का बीच सड़क पर निकला, मचा हड़कंप
बताते चले कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे बीच रोड में सड़क बनाने जा रहे रोलर का एक चक्का निकल गया और रोलर बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई गनीमत रहा कि रोलर का चक्का निकलते ही बीचो-बीच सड़क पर ही टिक गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया चक्का अगर चलता रहता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी फिलहाल क्रेन का इंतजार हो रहा है।