मिर्ज़ापुर: मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी के पास नए साल में बनेगी पुलिस पिकेट, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया निरीक्षण
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी के पास नए साल में पुलिस पिकेट बनकर तैयार हो जाएगी। एसएसपी से उन्होंने मांग किया था जिसके बाद यह पूरी हो गई। इसके अलावा सेमिनार हाल जो निर्माणाधीन है उसका उन्होंने निरीक्षण किया। वहीं ओपीडी, ओटी और वार्डों में जाकर चिकित्सकों और मरीजों से वार्ता की। छोटी-मोटी समस्याओं का निरीक्षण कर उन्हें निस्तारण का निर्देश दिया।