मुंगेर पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए कुल 106 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है।