रानीगंज: मसौली गांव में घर में घुसे चोर, तीन घंटे तक खंगाला मकान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नकदी पार कर दी। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार चोर 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे घर में दाखिल हुए और करीब तीन घंटे तक मकान को खंगालते रहे। बताया गया कि अशोक कुमार त्रिपाठी जून में अपने भाई की वार्षिकी में शामिल हो