बुलंदशहर: चोला के शूटिंग रेंज में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में पहुँचे लोग
बुलंदशहर के चोला शूटिंग रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा का आज आयोजन है, विभिन्न जिलों से प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आज सुबह से ही लोगों का आना प्रारंभ हो गया, बता दे कि आज दोपहर तक ही अपार जनसमूह प्रधानमंत्री की जनसभा में उपस्थित हो गया, भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का दावा है कि जनसभा में लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने की आशा है