बुलंदशहर: नगर के साठा क्षेत्र से एक किशोरी हुई लापता, परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का लगाया आरोप
नगर के साठा क्षेत्र से एक नाबालिक किशोरी लापता हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार वह एक डॉक्टर के यहां काम करती थी और घर से ड्यूटी पर जाने के बाद शाम को वह वापस नहीं लौटी, परिजनों ने अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है