बुलंदशहर: गांव बिलसुरी के निकट मोड़ पर अज्ञात वाहन से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की हुई मौत
गांव बिलसुरी के निकट बीती देर रात्रि मोड पर ट्रैक्टर को मोड़ते समय सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत गई जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में विनोद कुमार पुत्र डालचंद निवासी गांव पिलखनी की मौत हो गई स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा