बुलंदशहर: गांव धराऊ के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
nh 91 हाईवे पर गांव धराऊ के निकट बीती देर शाम एक तेज रफ्तार करने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में जितेंद्र सिंह पुत्र कालीचरन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी गांव जिरौली मैनपुरी क्षेत्र की मौत हो गई बताया गया कि जितेंद्र रोडवेज में संविदा के पद पर नोएडा में कार्यरत थे और बीती देर शाम वह बाइक पर सवार होकर मैनपुरी स्थित अपने घर जा रहे थे।