बुलंदशहर: गंगानगर स्थित आवास पर विधायक ने ग्रामवासियों से की भेंट, की पीएम की रैली में शामिल होने की अपील
बुलंदशहर गंगानगर स्थित आवास पर आज सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए क्षेत्र वासियों से भेंट की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, साथ ही ग्रामीणों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और उनके विचारों को सुनने की अपील की है