केरसई: कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं बिरसा कृषि रथ 2026 पहुँचा चाडरीमुंडा बाजार ,लोगों को किया जागरूक
Kersai, Simdega | Jun 27, 2026 कृषि विभाग सिमडेगा द्वारा चलाए जा रहे बिरसा कृषि रथ 2026 शनिवार को 3:00 बजे चाडरीमुंडा बाजार पहुंचा। जहां पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया एवं उन्हें उन योजनाओं से जोड़ने की बात कही।