बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 210 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा चौथे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 05:00 बजे मिली. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,904 परीक्षार्थियों में 20,738 उपस्थित एवं 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.