बेगूसराय: कारगिल भवन में उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
कारगिल विजय सभा भवन में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, यथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिये कैंप का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया.