बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 65 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 65 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस दौरान बताया गया कि भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, शिक्षा, आवास, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत आदि आवेदन प्राप्त हुआ.