कोंडागांव: कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजन के लिए दिए दिशा निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, स्वस्थ बस्तर अभियान और जनगणना के कार्याे के बेहतर संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।