अतरी: अतरी के माफा गांव में सरस्वती देवी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई
Atri, Gaya | May 18, 2026 अतरी प्रखंड के माफा गांव में स्व.सरस्वती देवी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।स्व. सरस्वती देवी स्व.यदुनन्दन मेहता की धर्मपत्नी थीं।इस अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा का माहौल देखने को मिला।पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र दिलीप कुमार सुनील एवं संजय मेहता ने अपने माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की