आरा: इमादपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे बालक को रौंदा
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क पर कर रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक इमादपुर थाना क्षेत्र का है।