आरा: उदवंतनगर गांव के समीप बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने रौंदा, मौके पर पिता की मौत व पुत्र जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 15, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप अन्यंत्रित पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटनास्थल पर पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक नगर थाना के गौसगंज निवासी हरिलाल थे जो सरकारी स्कूल में प्रभारी प्रिंसिपल थे आज बीपीएसी शिक्षक का परीक्षा देने सासाराम जा रहे थे। दुर्घटना में उनका पुत्र राहुल कुमार जख्मी है