शाजापुर: ग्राम भरड़ में हनुमान मंदिर में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुए चोर, पुलिस कर रही जांच
ग्राम भरड़ के खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में स्थित कुएं से दो बदमाश जल मोटर चुरा ले गए। चोरी करने के पहले एक बदमाश में मंदिर में भगवान के दर्शन भी किए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुजारी घनश्याम बैरागी निवासी भंसाली मोहल्ला शाजापुर ने शिकायत की है।