शाजापुर: बाड़ीगांव मैं पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इंदौर रेफर
शाजापुर जिले के बाड़ीगांव में देवर भाभी के बीच हुई कहासुनी को लेकर पति ने अपने चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को इन्दौर रेफर किया गया वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।