कुमारी कलस त्यागी बनी लेफ्टिनेंट, युवा अधिकारी प्रशिक्षण पूरा करके अपने गांव सनौली खुर्द लौटने पर गाजे-बाजे, से जोरदार स्वागत ।
भारतीय सेना में लेफिटनेंट बनी, गया से प्रशिक्षण पूरा कर लौटी गांव।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की टृेनिंग पूरी कर गांव में पहुंचने पर कुमारी कलास त्यागी पर जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया ।
़ गांव सनौली खुर्द से भूतपूर्व सैनिक नरेश त्यागी की होनहार बेटी सुश्री कलश त्यागी की आफिसर्स टृेनिंग एकेडमी गया में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर गांव में पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत का सम्मानित समारोह किया गया। भारतीय सेना में लेफिटनेंट बनने के बाद जब कुमारी कलस त्यागी युवा अधिकारी प्रशिक्षण पूरा करके अपने गांव लौटने पर उनका स्वागत गाजे-बाजे, आतिशबाजी और फूलों की मालाएं पहनाकर बेहद भव्य और भावनात्मक तरीके से किया गश। सनौली खुर्द की रहने वाली कुमारी कलास त्यागी भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने इस पद पर नियुक्त होकर अपने गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने हाल ही में गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी एक साल का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। कुमारी कलास त्यागी का जन्म 23 दिसंबर 1999 को बैंगलोर में पिता नरेश त्यागी बीएसएफ में तैनात थे । एक बड़ा भाई विपिन त्यागी एम एस करने के बाद आयरलैंड में हैं। आज गांव की लडकी ने अपना गांव व परिवार का नाम रोशन किया हैं। पूरे गांव में एकजुट हो कर उनका जोरदार स्वागत किया हैं ।पूर गांव में खुशी जताई हैं। इस मौके पर आतिशबाजी की गई और सैकड़ों की संखया में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर सरपंच संजय त्यागी, जिला पार्षद कुमारी शिखा पांचाल, भाजपा नेता विपिन पांचाल, मुकेश त्यागी मास्टर, राजेश त्यागी, नीरज त्यागी, पप्पू त्यागी, राहुल त्यागी, मनोज त्यागी एडवोकेट, विपिन त्यागी, हंसराज त्यागी, आंनद, कृष्ण धीमान, सचिन पंच, रामेहर त्यागी, पं ़ मुकेश त्यागी, अंग्रेज, प्रदीप शर्मा, पंकज त्यागी, विनोद, सहित परिवार के तमाम सदस्य, महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।