बहराइच: भैंसाही निवासी पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा जबरन उसकी ज़मीन से रास्ता निकालने की शिकायत की
स्वामी दयाल ने सोमवार को बताया की वह रिसिया थाना क्षेत्र के कर्मिया भैंसाही गाँव के रहने वाले हैं। उनकी ज़मीन भैंसाही गाँव मे है जिसकी गाटा संख्या 371 है जिसका मुक़दमा सिविल कोर्ट से वह जीत चुके हैं इसके बावजूद दबंग उनकी ज़मीन से जबरन रास्ता निकाल रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होने स्थानीय थाने पर की लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं।