बहराइच: काजीपुरा चौराहे पर अवैध असलहे से फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार, CCTV हुआ था वायरल
बहराइच पुलिस ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी सकील उर्फ भूरे को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 5 खोखे बरामद हुए। काजीपुरा में आमजन में दहशत फैलाने के इरादे से अवैध असलहे से फायरिंग की थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।