बहराइच: काजीपुरा मोहल्ले में दबंग ने की हवाई फायरिंग, घटना CCTV में हुई कैद
बहराइच जिले के काजीपुरा मोहल्ले में एक दबंग ने बाइक से पहुंचकर हवाई फायरिंग की। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया। अचानक फायरिंग होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।पुलिस ने घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए दबंग की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि जाच जारी है।