बहराइच: नगरौर इलाके में आईफोन के लिए शादाब की हत्या के मामले में फरार तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, ASP नगर ने दी जानकारी
बहराइच जिले में शादाब की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में फरार तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को पहले ही बाल सुधार ग्रह भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात आईफोन के लिए हुई थी। आरोपियों ने ईट-पत्थर से कूचकर शादाब की हत्या की थी। वही इस मामले में फरार चौथे अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है