केवटी रनवे: केवटी प्रखंड सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा।
प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सह डीसीएलआर संजीत कुमार की देखरेख तथा प्रमुख जीबछी देवी की अध्यक्षता में उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 29 तथा विपक्ष में दो मत पड़े। इस तरह उपप्रमुख धर्मशीला देवी को अपनी कुर्सी गवांनी पड़ी। सदन में 36 पंचायत समिति सदस्यों में 31 सदस्य उपस्थित थे। उपप्रमुख सहित पांच सदस्य सदन से अनुपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक प