केवटी रनवे: केवटी उपप्रमुख धर्मशीला देवी पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि निर्धारित।
बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री रूखसार ने उपप्रमुख धर्मशीला देवी पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आगामी 18 जून मंगलवार को समय दो बजे निर्धारित की है। इस संबंध में बीडीओ ने प्रमुख जीबछी देवी तथा उपप्रमुख धर्मशीला देवी सहित सभी 36 पंचायत समिति सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र निर्गत किया है।