केवटी रनवे: केवटी-जिवड़ा टोल पर सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि उक्त जगह सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने ट्रक चालक नवादा जिला के वारसलीगंज थाना अंतर्गत भेलवा गांव निवासी गुणी चौहान के पुत्र राधे कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में मृतक के पिता मो. हसनैन के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।