केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि मारपीट मामले के नामजद आरोपी बरही पश्चिम टोल निवासी मो० अफसार अली उर्फ मो० राज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। इस मामले में उसके खिलाफ थाना में मारपीट करने व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।