🚨 ब्रेकिंग | अतिक्रमण के खिलाफ KDA की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के तहत कुन्हाड़ी में नाका चुंगी से आगे स्थित करोड़ों रुपये मूल्य के भूखंड से अवैध कब्जा हटाया गया और मौके पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाया गया।
इसके अलावा नान्ता रोड स्थित नेवाजी पैलेस के सामने, लैंडमार्क सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे पटरी के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया।
यह कार्रवाई तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पटवारी अमित, पटवारी रामनिवास तथा थाना अधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Ladpura, Kota | Jul 13, 2026