चांदपुर: चांदपुर के युवक की हापुड़ में एक निजी ढाबे पर पीट-पीटकर हत्या
मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर के गांव बीबीपुरा निवासी 30 वर्षीय मोहसिन की हापुड़ में गाजियाबाद जाते समय एक ढाबे पर अज्ञात लोगों ने पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद उसे स्थानीय अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव के लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कराई है।