झालरापाटन: तीन धार पुलिया के पास ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ की तीन धार पुलिया के पास ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। कोलाना का रहने वाला रामस्वरूप असनावर से गांव लौट रहा था लेकिन तीन धार पुलिया के पास उसके आगे चल रहे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण रामस्वरूप की बैक ट्रैक्टर से टकरा गई।