झालरापाटन: झालावाड़ मिनी सचिवालय के सामने कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना
11 सूत्री मांगों को लेकर झालावाड़ में कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय के सामने शुक्रवार को धरना दिया। दोपहर करीब 12:00 बजे अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों मिनी सचिवालय के सामने एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की, कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना को बचाने को लेकर है।