मुरैना नगर: रिठौराकलां आत्महत्या केस: अवैध संबंधों का खुलासा, पत्नी समेत 6 पर मामला दर्ज
मुरैना के रिठौराकलां में श्रीनिवास गोस्वामी की आत्महत्या के मामले में जांच के बाद नया मोड़ आया है। उसने मरने से पहले भाई को वीडियो भेजकर पत्नी सुमन पर कथित अवैध संबंधों के आरोप लगाए थे। घटना के बाद मर्ग जांच में तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पत्नी, सास, साले समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।