नवाबगंज: बाराबंकी में श्रावण यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, दो खोया नमूने जांच के लिए भेजे गए
बाराबंकी में श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने यात्रा मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया।तीन टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और लाइसेंस की जांच की।